न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंन्द्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
गुंडों ने न सिर्फ हवाई फायर झोंके बल्कि लाठियों से पिता-पुत्र की मारपीट की।
जानकारी के अनुसार बंजारों के डेरे पर अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने के संदेह में गुरूवार की देर शाम शराब ठेकेदार के गुंडे आबकारी विभाग की टीम के साथ बंजारों के डेरे पर पहुंचे।
वहां आबकारी की टीम को सर्चिंग के दौरान कोई शराब नहीं मिली।
बंजारों का आरेाप है कि इसके बाद दहशत फैलाने की मंशा से शराब ठेकेदार के गुंडों ने न सिर्फ डेरे पर गोलियां चलाईं बल्कि राहुल बंजारा व उसके पिता सेठा बंजारा की मारपीट कर दी।
सेठा बंजारा का कहना है कि एक गोली का छर्रा उसके कान को छूते हुए निकल गया,
जिसके चलते वहां टाके आए हैं। लाठी से लगी चोट कारण उसके सिर से खून निकल रहा है।
बकौल सेठा आबकारी पुलिस उन्हें पकड़कर ले आई और रास्ते में छोड़ दिया। न तो उन्हें अस्पताल ले जाकर उनका उपचार करवाया और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की है।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा कर आबकारी ठेकेदार के गुंडों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस पूरे मामले में जब आबकारी के शिवपुरी वृत प्रभारी तीरथराज भारद्वाज को फोन लगाया गया तो उनका फोन स्विच आफ था।
बाक्स
आबकारी पुलिस बनी रही मूक दर्शक
घायलों का आरोप है कि उनके घरों में किसी भी प्रकार की कोई शराब नहीं मिलने के बाद कानून आबकारी पुलिस और ठेकेदार के गुंडों को लौट जाना चाहिए था, परंतु वहां आबकारी ठेकेदार के गुंडों ने गोलियां चलाईं, मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान हो गए, इसके बावजूद आबकारी पुलिस मूक दर्शक बनी सब कुछ देखती रही।
बाक्स
इनका कहना है
इस मामले में आबकारी की टीम चैकिंग कर लौट आई थी, परंतु आबकारी ठेकेदार के लोगों ने बंजारों के साथ मारपीट की है। इस मामले में एफआईआर की जा रही है। कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
रोहित दुबे
टीआई कोतवाली
