न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
शिवपुरी। अपनी विधानसभा छोड़कर दूसरी विधानसभा में स्कूल जा रहीं छात्र- छात्राओं की गाड़ी में एक थार गाड़ी ने टक्कर मार दी।
टक्कर मारने वाली गाड़ी की नम्बर प्लेट वाली जगह पर विधायक के नाम की प्लेट लगी थी, तथा कांच में ऊपर की तरफ प्रीतम लोधी, विधायक पिछोर लिखा हुआ था।
मामला गुरुवार की दोपहर करेरा के मुख्य बाजार का है, जहां दुपहिया वाहन पर जा रहे विद्यार्थियों की गाड़ी को पीछे से पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी ने टक्कर मार दी।
लड़कियों ने जब पीछे मुड़कर देखा तो नम्बर प्लेट की जगह विधायक की प्लेट लगी थी। टक्कर लगने के बाद पीड़ित छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की, तो करेरा पुलिस ने नाम पता होने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
विधायक ने मारा छक्का: जनता सर्वोपरि बताई
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी अपने बेटे का पक्ष मजबूती से रखेंगे, लेकिन उन्होंने तो सीधा छक्का मार दिया।
प्रीतम लोधी ने अपनी आईडी से एक संदेश डाला कि विधायक का पुत्र हो या परिवार, जनता सर्वोपरि है। पीड़ित को न्याय मिले, करेरा पुलिस कार्यवाही करे।
विधायक व उनके पुत्र में विवाद के भी किस्से सुने
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटों के बीच विवाद के किस्से पहले सुर्खियां बन चुके हैं।
