समाचार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ ।

शिवपुरी, 27 अप्रैल 2026/ श्री न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक के दूरदर्शी नेतृत्व तथा श्री न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में, जेलों में निरुद्ध बंदियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

मध्य प्रदेश राज्य में अपने प्रकार की प्रथम पहल के रूप में, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ केंद्रीय जेल, ग्वालियर से श्री न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री न्यायमूर्ति आनंद पाठक, प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, ग्वालियर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में व्यक्त किया कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता, बल्कि परिस्थितियाँ, निर्णय और कभी-कभी भाग्य उसे उस मार्ग पर ले जाते हैं। किंतु, यह भी उतना ही सत्य है कि प्रत्येक व्यक्ति में परिवर्तन की अपार क्षमता निहित होती है। इतिहास साक्षी है कि जिन्होंने जीवन में अंधकारमय मार्ग अपनाया, वे भी आत्मबोध एवं दृढ़ संकल्प के माध्यम से महान व्यक्तित्व में परिवर्तित हुए हैं। महर्षि वाल्मीकि इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो कभी एक भयावह डाकू थे, किंतु आत्मजागरण के पश्चात एक महान ऋषि के रूप में पूज्य हुए।

श्री न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल बंदियों को एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है, जिसमें जेल परिसर के भीतर विशेष लोक अदालत का आयोजन कर सुलभ न्याय सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य केवल मामलों का निराकरण करना नहीं है, बल्कि विवादों के मूल कारणों की पहचान कर उनका स्थायी समाधान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक एक विवाद-मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को प्रयासरत रहना चाहिए और इस दिशा में हमारा प्रत्येक योगदान राष्ट्र सेवा के समान होगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री न्यायमूर्ति जी. एस. अहलूवालिया, श्री न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फडके, श्री न्यायमूर्ति आशीष श्रोती, श्री न्यायमूर्ति अमित सेठ, श्री न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत तथा श्री न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री धरमिंदर सिंह, रजिस्ट्रार जनरल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, श्री जीअखेतो सेमा, विशेष महानिदेशक, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्य प्रदेश, श्री ललित किशोर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ग्वालियर, श्री जाकिर हुसैन, प्रधान जिला न्यायाधीश (निरीक्षण), सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री राजीव के. पाल, प्रधान रजिस्ट्रार, श्री नवीन कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर, श्री अरविंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव, राज्य प्राधिकरण, श्रीमती रुचिका चैहान, कलेक्टर, ग्वालियर, श्री धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर, श्री विदित सिरवैया, जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार, ग्वालियर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य के अन्य जिलों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, जेल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जेल अधीक्षकगण ने कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री जी. अखेतो सेमा, विशेष महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्य प्रदेश द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 26.04.2026 आयोजित विशेष जेल लोक अदालत के प्रदेशव्यापी शुभारम्भ कार्यक्रम में जिला शिवपुरी की सर्किल जेल में ’’विशेष जेल लोक अदालत’’ का आयोजन में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, शिवपुरी श्रीमती शालिनी शर्मा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी श्री रमेशचन्द्र आर्य, उप अधीक्षक सर्किल शिवपुरी श्री रामशिरोमणी पाण्डे, सहायक अधीक्षक सर्किल जेल, शिवपुरी श्री उपेन्द्र मिश्रा सहित जेल प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इस विशेष जेल लोक अदालत में रखे गये बंदियों के प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु श्रीमती शालिनी शर्मा सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, शिवपुरी की खण्डपीठ गठित की गई तथा दो सुलहकर्ता सदस्य श्री अरसद अली अधिवक्ता एवं श्री स्वरूपनारायण भान अधिवक्ता मनोनीत किये गये। खण्डपीठ के समक्ष जेल में निरूद्ध 02 बंदियों के प्रकरण प्रस्तुत किये गये। उक्त दोनों बंदी भरण-पोषण की राशि अदा न करने के कारण जेल में निरूद्ध थे। उक्त दोनों बंदीगण तथा प्रकरण की फरियादी को समझाईश देकर प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। उक्त दोनों प्रकरणों के उभयपक्षों के मध्य कुल राशि रूपये 5,20,000ध्- (पांच लाख बीस हजार रूपये) का समझौता हुआ। इस प्रकार म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी की विशेष पहल से 02 बंदियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया

ये सभी प्रकरण जेल लोक अदालतों के महत्व को रेखांकित करते हैं, जो समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों में कमी लाने तथा आपसी सुलह को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं, जिससे वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र में विश्वास सुदृढ़ होता है। यह अभिनव पहल न्याय व्यवस्था को जेल परिसर तक ले आई, जिससे बंदियों को न्यायालयों तक पहुँचे बिना ही अपने मामलों का समाधान प्राप्त हुआ, जिसे बंदियों द्वारा अत्यंत राहत एवं सराहना के साथ स्वीकार किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने