नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु सभी विभाग सक्रियता से करें कार्यवाही -कलेक्टर।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु सभी विभाग सक्रियता से करें कार्यवाही -कलेक्टर।

नारकोटिक्स एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित।

शिवपुरी, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही होना चाहिए। इसमें जो संबंधित विभाग है, वह सक्रियता से कार्रवाई करें। कार्रवाई में किसी भी प्रकार की खानापूर्ति ना हो। 

मंगलवार को नारकोटिक्स एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं समन्वय के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें मेडिकल स्टोर की जांच, स्कूलों में जागरूकता अभियान, स्कूलों के आसपास धूम्रपान और नशीले पदार्थों की दुकानों को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूलों के आसपास न हो नशीले पदार्थ का विक्रय।

बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निर्देश दिए कि विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में धूम्रपान एवं नशीले पदार्थों की गुमठियां अथवा दुकानें नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विद्यालय के आसपास ऐसी दुकानें संचालित हो रही हैं, तो उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए। विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। 

स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में जागरूकता अभियान संचालित किया जाए और बच्चों को धूम्रपान एवं नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाए।

मेडिकल स्टोर एवं दुकानों के निरीक्षण के निर्देश।

बैठक में खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की अधिकारी को निर्देश देते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि मेडिकल स्टोर एवं दुकानों का सतत निरीक्षण किया जाए और जो प्रतिबंधित दवाएं एवं नागरिकों के लिए घातक दवाई है उनकी जांच की जाए कोई भी ऐसे नशीले पदार्थ का विक्रय ना हो इसके लिए लगातार कार्यवाही होना चाहिए। 

खाली औद्योगिक संस्थानों के निरीक्षण के निर्देश।

 बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक को खाली पड़े औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए और कहा कि ऐसे स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग एकत्रित होते हैं। इस संबंध में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने