लंबे समय बाद कृषि उपज मंडी करैरा में खरीदी-बिक्री शुरू

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

लंबे समय बाद कृषि उपज मंडी करैरा में खरीदी-बिक्री शुरू।

शिवपुरी, 29 अप्रैल 2026/ करैरा में लंबे समय से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी में खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम करैरा एवं भार साधक अधिकारी अनुराग निंगवाल के निरंतर प्रयासों से मंडी में सामान्य व्यापारिक गतिविधियां बहाल होने लगी हैं। इससे स्थानीय किसानों एवं व्यापारियों को राहत मिली है।

समस्त व्यापारी बंधुओं ने एसडीएम अनुराग निंगवाल को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी लंबे समय तक बंद रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा था और किसानों की उपज की उचित खरीदी में बाधा आ रही थी।

मंडी अध्यक्ष राजीव नीखरा, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश बेड़र एवं सचिव सुनील जैन चिंकी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम को पत्र भेजकर उनकी सराहना की है तथा मंडी व्यवस्था को और बेहतर बनाने एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है।

एसडीएम श्री निंगवाल द्वारा मंडी को सक्रिय करने के प्रयासों से न केवल व्यापार में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में भी मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों ने कहा कि एसडीएम की संवेदनशीलता एवं प्रशासनिक कुशलता के कारण मंडी का पुनरुद्धार संभव हो सका है। उनका मानना है कि नियमित बैठकें एवं निरंतर समन्वय से मंडी को और अधिक पारदर्शी एवं कुशल बनाया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने