न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन।
शिवपुरी, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा शिवपुरी जिले में ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान में हो रही लगातार वृद्धि के कारण आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत शिवपुरी जिले के समस्त 2508 आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 29 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक परिवर्तित किया गया है।
इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 07.30 बजे, बच्चों के नाश्ते का समय प्रातः 08.30 बजे एवं भोजन का प्रातः 11 बजे, बच्चों की आंगनवाड़ी केन्द्र से छुट्टी का समय प्रातः 11.30 तक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट, अभिलेखों का संधारण तथा अन्य गतिविधियों पूर्व की भांति संचालित की जाएगी।