फिजिकल थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यव्स्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल के साथ खुले में शराब पीने बालों एवं अवैध रूप से बने आहतों पर कार्यवाही करते हुये समझाइस दी गई।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार 

फिजिकल थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यव्स्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल के साथ खुले में शराब पीने बालों एवं अवैध रूप से बने आहतों पर कार्यवाही करते हुये समझाइस दी गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थों क्रय विक्रय करने बालों, जुआ-सट्टा खिलने बालों, अवैध हथियार रखने बालों, अवैध खनन परिवहन अवैध शऱाब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के लिये  अपराधियों पर कडी कर्यबाही कर समाज मे शन्ति व्यवस्था बनाये रखने के  निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सी एस पी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में थाना फिजिकल ने दिनांक 17.4.2026 को पुलिस टीम के साथ देर शाम पैदल गश्त निकाली, गश्त के दौरान शराब की दुकान के आसपास शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानो पर शराब न पीने के सबंध मे समझाईश देकर कार्यवाही की गई, बाद पैदल गस्त करते हुये करौंदी सम्बेल से होते हुए करौंदी दो बत्ती चौराहे और सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील भी की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध शराब की रोकथाम के लिए भी विशेष अभियान चलाने की बात कही। तथा आमजन से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने की अपील की।

शिवपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने