न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, पनडुब्बी जलाकर नष्ट ।
शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए
एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई।
ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।

