न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सफलता की कहानी
नरवाई प्रबंधन से बनाया आय का स्रोत
शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026
विकासखंड कोलारस के ग्राम चंदोरिया निवासी किसान लखन सिंह दांगी ने नरवाई प्रबंधन में उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर (भूसा बनाने की मशीन) से भूसा बनाकार आय का स्रोत बनाया एवं नरवाई न जलाने की सभी कृषक भाइयों को सलाह दी है।
इनके अलावा जिले के अन्य किसान भी कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई उपरांत स्ट्रॉ रीपर का उपयोग कर बना रहे है भूसा।
नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान लाभ भी कमा रहे हैं।
किसान लखन सिंह दांगी द्वारा कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद खेत में बची नरवाई को जलाने के बजाय स्ट्रॉ रीपर का उपयोग कर भूसा तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिला है, बल्कि अतिरिक्त आय का स्रोत भी विकसित हुआ है। उन्होंने अन्य कृषकों को भी नरवाई न जलाने की सलाह देते हुए बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से नरवाई का बेहतर प्रबंधन कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
जिले के अन्य किसान भी अब कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई के उपरांत स्ट्रॉ रीपर का उपयोग कर भूसा तैयार कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आय में वृद्धि हो रही है।
