सीएचओ रिंका लोधी ने बच्चों के मानसिक विकास और सही खान-पान पर दिया जोर।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

आंगनवाड़ी केंद्र छावनी में पोषण पखवाड़ा आयोजित



सीएचओ रिंका लोधी ने बच्चों के मानसिक विकास और सही खान-पान पर दिया जोर।

शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र में 8वां पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाचरौन के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र छावनी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंका लोधी ने उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को विस्तार से जानकारी देते बताया कि इस वर्ष की थीम जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास रखी गई है। वैज्ञानिक तथ्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इंसान के दिमाग का 85 प्रतिशत विकास शुरुआती 6 सालों में ही हो जाता है। इसलिए इस उम्र में बच्चों के खान-पान और उनकी देखरेख में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, बच्चों में बढ़ती मोबाइल और टीवी की लत (स्क्रीन टाइम) पर चिंता जताई। उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।

फल और सब्जियां संतरा, पपीता, आंवला, पालक और मेथी जैसे मौसमी फल-सब्जियां विटामिन का मुख्य स्रोत हैं, जिनका उपयोग करें तथा चीनी, नमक और मैदे से बनी चीजों का सेवन कम से कम करें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के विकास में देरी की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और बच्चों का वजन व ऊंचाई मापी गई। किशोरियों को आईएफए की गोलियां लेने और स्थानीय पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंका लोधी, एएनएम सीता कोली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या गुप्ता, एमएसडब्ल्यू बिलकेश लोधी, आशा कार्यकर्ता गंगा बंस्कार और सहायिका मीरा लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

समाचार क्रमांक 59/2026 ---00---

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने