न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
स्रमाचारपोहरी में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजितयु वाओं एवं महिलाओं को किया गया जागरूक।
शिवपुरी, 06 अप्रैल 2026/ जन अभियान परिषद विकासखंड पोहरी के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोदा द्वारा आपदा प्रबंधन संस्थान (डीएमआई), भोपाल के सहयोग से युवा एवं नारी शक्ति उन्मुखीकरण एवं आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् के प्रशिक्षक एवं आपदा ट्रेनर मेंटर संदीप व्यास द्वारा प्रतिभागियों को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि जैसी विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आपदा से पूर्व सतर्कता, सुरक्षित स्थानों की पहचान तथा समय पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर मेंटर ब्रजेश शर्मा ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में जल संरचनाओं की मरम्मत एवं स्वच्छता के कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे वर्तमान एवं भविष्य दोनों पीढ़ियों को लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र धाकड़, प्रस्फुटन समिति सदस्य श्री हक्के रावत सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।
