कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश भी दिए कि अस्पताल में जिले भर से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार




कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

शिवपुरी, 16 नवंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बुधवार की शाम जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में स्थित विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने मरीजों से भी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और मरीज का हाल-चाल भी जाना। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धता एवं क्षमता की जानकारी ली। 

उन्होंने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ बी एल यादव भी मौजूद रहे। 

सिविल सर्जन डॉक्टर यादव ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक, पास सिस्टम एवं चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी दी।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश भी दिए कि अस्पताल में जिले भर से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

चिकित्सक निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। 

अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहनी चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने