पहली बार डिजिटल जनगणना होगी- एसडीएम अनुराग निंगवाल जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

पहली बार डिजिटल जनगणना होगी- एसडीएम अनुराग निंगवाल

जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

एसडीएम निंगवाल ने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी। इसमें न तो कागजी कार्यवाही होगी और न ही गृह स्वामियों से किसी प्रकार के दस्तावेज लिए जाएंगे। सभी जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।

प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप अवस्थी के अनुसार पहले चरण में 114 प्रगणक और 19 सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन कक्षों में डिजिटल माध्यम से दिया जा रहा है, जहां अलग-अलग फील्ड ट्रेनर्स द्वारा व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। फील्ड ट्रेनर्स मुकेश शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, जगभान सिंह लोधी, शिवकुमार लोधी, मो सादिक, एवं अवनीश श्रीवास्तव द्वारा तीन कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना की मूल अवधारणा, मकान सूचीकरण, भवन जनगणना, परिवार नक्शा निर्माण और एचएलओ एप संचालन सिखाया गया। दूसरे दिन 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पहले दिन का मूल्यांकन टेस्ट लिया गया। तीसरे दिन फील्ड में जाकर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया जाएगा।

सुपरवाइजर्स और प्रगणकों ने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पेयजल, भोजन और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई है। पहली बार घर जैसा कच्चा  भोजन दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए आभार व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने