थार कांड में प्रदेश सरकार की किरकिरी कराने के बाद स्वयंभू "चंबल टाइगर" प्रीतम लोधी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

चंबल टाइगर पिंजरे में कैद हो गया क्या ।

थार कांड में प्रदेश सरकार की किरकिरी कराने के बाद स्वयंभू "चंबल टाइगर" प्रीतम लोधी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

 IPS अधिकारी से टकराव के बाद पार्टी अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने नोटिस जारी करते हुए ।

स्पष्टीकरण मांगा तो ढाई सौ किलो के मुक्के वाले नेता जी दौड़े दौड़े भोपाल जा पहुंचे। 

बंद कमरे में मुलाकात हुई ,लेकिन एक तस्वीर ने पूरे माहौल की दास्तां बयां कर दी ..तस्वीर में एक तरफ 

BJP Madhya Pradesh अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैठे दिखाई दे रहे हैं 

दूसरी ओर पहलवान प्रीतम सिंह ..बीच में बैठे हैं मुखिया Dr Mohan Yadav जो कतई प्रसन्नचित दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जब सत्ता और सिस्टम का टकराव होता है तो नाराजगी भी लाजमी है। 

यही नाराजगी सीधे तौर पर CM Madhya Pradesh साहब के चेहरे पर भी दिखाई दे रही है। 

चूंकि बात दिल्ली तक है इसलिए मामला गंभीर हो गया है। 

इस बार टकराव एक अधिकारी से नहीं बल्कि पूरी IPS एसोसिएशन से है।

करेरा SDOP के बंगले में गोबर भरने की तैयारी में जुटे नेता जी की हवा निकली तो ढाई सौ किलो का मुक्का भी ढाई सौ ग्राम में तब्दील हो गया।

बेचारे नेता जी अपनी बेटे की मोहब्बत में अलग थलग पड़ गए ,हालांकि पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में छाए नेता जी को व्यस्ततम चुनावी माहौल में जबरदस्त पब्लिसिटी मिल गई।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ,बल्कि नेता जी पहले भी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं।जिसके बाद भाजपा को उन्हें निष्कासित तक करना पड़ा था, वो बात अलग है कि राजनीति में वोटबैंक की कीमत ऑक्सीजन की तरह होती है इसलिए 6 साल का निष्कासन मात्र 6 महीनों में तब्दील हो गया। कहते हैं कि इंसान की सूरत बदल सकती है सीरत नहीं..तो इस बार भी वही हुआ। प्रीतम ने धुरंधर  की तरह दोबारा मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी ..लेकिन इस बार बड़े ही सलीके से अंग्रेजी के शब्द का उपयोग किया गया ..बदरंग शब्दों को अंग्रेजी माला में पिरोकर IPS आयुष जाखड़ के सामने परोस दिया गया - " करेरा तेरे Daddy का नहीं है" 

बेटे के प्यार में पिता का विचलित होना लाजमी है..लेकिन ज्यादा लाड़ भी हानिकारक होता है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रीतम लोधी एक ऐसे राजनेता हैं जो संघर्ष से नहीं घबराते बल्कि विवादों से उनका पुराना नाता है,वे जनाधार वाले नेता हैं। पार्टी के लिए उन्होंने झंडे भी उठाए हैं और डंडे भी।

PMO India Ministry of Home Affairs, Government of India #pritamlodhi 

Jansampark Madhya Pradesh #mppolice National Crime Investigation Bureau Home Department of Madhya Pradesh 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने