न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जनगणना_योद्धाओं_के_लिए_विशेसर्वाइवल_किट
एक #स्मार्ट_फोन (कम से कम 4GB RAM वाला), ताकि ऐप भी चले और धैर्य भी बचा रहे ।
चार्जर/पावरबैंक, क्योंकि बिजली तो वैसे ही जनगणना की तरह “कभी-कभी” आती है
मार्कर, पेन और डायरी, ताकि टेक्नोलॉजी फेल हो जाए तो “आदिम युग” में वापसी हो सके
गर्मी से बचाव: गमछा, छाता और पानी की बोतल — क्योंकि #सूरज देवता भी डेटा कलेक्शन में पूरा सहयोग दे रहे हैं
बैग में ORS, खीरा, ककड़ी, नींबू, सत्तू, काला नमक — ताकि सर्वे करते-करते खुद ICU केस न बन जाएं
कुत्तों और #बंदरों के लिए बिस्कुट और डंडा — क्योंकि ये भी “फील्ड वेरिफिकेशन” में बराबर भागीदार हैं
अतिरिक्त जरूरी सामान (अनुभव के आधार पर):
धैर्य_का_टैंकर — क्योंकि “बस 2 मिनट” वाले लोग ही 20 मिनट लेते हैं
मुस्कान — ताकि हर घर में आपको सेल्समैन नहीं, सरकारी मेहमान समझा जाए
थोड़ा सा अभिनय कौशल — “अरे बस आखिरी सवाल है…” कहने के लिए (भले ही 10 बाकी हों
GPS से ज्यादा मजबूत याददाश्त — क्योंकि कई घर मैप में नहीं, “मोड़ के बाद वाली गली के आगे वाली गली” में होते हैं
फिलहाल तो इतना ही…
बाकी जो फील्ड में जाकर “नई-नई चुनौतियाँ” मिलेंगी, वो अगली सूची में जोड़ दी जाएंगी
अगर कुछ छूट रहा हो तो जरूर बताएं… ताकि अगली बार सर्वे के साथ सर्वाइवल ट्रेनिंग भी शुरू कर दी जाए!
