पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी सुविधा

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी सुविधा ।


शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026/ विपणन सहकारी समिति पोहरी द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ एसडीएम मोतीलाल अहिरवार, नायब तहसीलदार सुनील यादव एवं नापतौल अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी द्वारा विधिवत किया गया।

शुभारंभ के दौरान अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीदी की प्रक्रिया संचालित की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी धर्मेश राठौर, पटवारी मुकेश बघेल, संस्था प्रबंधक शंकरलाल गुप्ता, राहुल तोमर सहित अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने