केंद्र खंगालने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख का मशरुका बरामद

न्यूज चाचा का धमाका

जीतेन्द जैन जिला शिवपुरी  

समाचार

केंद्र खंगालने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख का मशरुका बरामद।

िशवपुरी | शहर की कोतवाली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने एक ही रात में शहर के एक गोदाम और ब्रह्माकुमारी ध्यान केंद्र को निशाना बनाया था। पुलिस ने इनके कब्जे से फ्रिज, टीवी और साउंड सिस्टम सहित करीब 5 लाख रुपये का माल बरामद किया है।सीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली सफलता।विगत दिनों सिद्धेश्वर कॉलोनी क्षेत्र में हुई इन चोरियों के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने दोनों स्थानों पर चोरी करना स्वीकार कर लिया।बरामद किया गया कीमती सामान।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया तमाम सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामग्री में कीमती एलईडी टीवी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और बड़े साउंड सिस्टम शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनसे शहर की अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं।@हाइलाइट।

 चाचा का धमाका


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने