कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी के अपराध क्रमांक 209/2026 में फरार आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी गया मसरुका पीतल के बर्तन कीमती 40,000 रु. के बरामद किये।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जीतेन्द जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी के अपराध क्रमांक 209/2026  में फरार आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह  को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी गया मसरुका पीतल के बर्तन कीमती 40,000 रु. के बरामद किये।



दिनांक 27.03.26 को थाना कोतवाली पर फरियादी अभिनव भटनागर पुत्र अशोक भटनागर उम्र 41 साल नि० न्यू दर्पण कालोनी शिवपुरी ने ध्यान केन्द्र चतुर्भुज हॉस्पिटल के पास से अज्ञात चोरो व्दारा मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउम्ड एवं अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 209/26 धारा 331(6),305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में पूर्व में दो आरोपीगण की गिरफ्तारी हो चुकी है एक अन्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आदेशित किया गया, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानो के कैमरे चैक किये गये एवं आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी जो आज दिनांक 28.04.26 को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी मिली की एकअधीक्षक  व्यक्ति व्हीटीपी स्कूल के पास प्लास्टिक कट्टे में चोरी का माल बेचने की फिराक में खडा है फोर्स को कार्यवाही हेतु व्हीटीपी स्कूल तरफ रवाना किया गया जो एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिस घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुशवाह पुत्र लक्खी कुशवाह उम्र 27 साल नि0 सलोदा थाना पोहरी हाल मनियर शिवपुरी का होना बताया हाथ में लिये प्लास्टिक के कट्टा को चैक किया तो उसमें पीतल की गणेश जी की मूर्ती, एक फरसा पीतल का, पाँच थाली पीतल की, एक टूटा थाला पीतल का, छः आरती पीतल की, तीन अगरबस्ती स्टेण्ड पीतल के, पीतल की थाली आरती वाली, आठ कटोरी पीतल की, एक कटोरी व प्लेट स्टील की, दो प्लेटे पीतल की, अखण्ड ज्योती पीतल की दो रखी पायी गयी जो आरोपी से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण का चोरी गया मसरुका कीमती 40000रु. का बरामद किया गया एवं गिर0 आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र.आर. 54 योगेश राठौर, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 528 महेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने