न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद-मेला 18 एवं 19 अप्रैल को
तात्याटोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर आज दिया जाएगा।
शिवपुरी, 17 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस शहीद मेला का आयोजन 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) से 19 अप्रैल 2026 तक तात्या टोपे समाधि स्थल राजेश्वरी रोड शिवपुरी पर किया जा रहा है। प्रातः 08 बजे से अमर शहीद तात्याटोपे को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों आदि के द्वारा पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी आनंद सिंह राजावत द्वारा बताया गया कि 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पचक्र अर्पित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिक गण उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रगान के उपरांत तात्याटोपे रंगमंच पर डॉक्टर दिग्विजय सिंह सिकरवार, असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा तात्याटोपे के जीवन के संघर्ष, बलिदान एवं प्रेरणा के संबंध में विचार प्रकट किये जायेंगे।
18 अप्रैल (शनिवार) को सायं 7 बजे से तात्याटोपे रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध गायक पीयूष ताम्बे, ग्वालियर एवं साथी कलाकारों द्वारा देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किये जाएंगे तथा 19 अप्रैल (रविवार) को सांय 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें मुकेश मौलवा-ओज-इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार-उदयपुर, सुश्री मनु वैशाली-श्रृंगार / गीत-दिल्ली, दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, मुकेश शाण्डिल्य-हास्य-हरदा, शंभू मनहर-गीतकार-खरगौन, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, आशुतोष शर्मा-सब रस-शिवपुरी, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी से पधार कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
श्री राजावत द्वारा समस्त नागरिकों से अपील है कि वह अपने निकट संबंधी, मित्रजन एवं परिवारजनों के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रृंद्धाजलि अर्पित करने एवं देशभक्ति तथा साहित्यिक कार्यक्रमों में अधिजाएगा अधिक संख्या में पधारें।
समाचार
अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद-मेला 18 एवं 19 अप्रैल को
तात्याटोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर आज दिया जाएगा
शिवपुरी, 17 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस शहीद मेला का आयोजन 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) से 19 अप्रैल 2026 तक तात्या टोपे समाधि स्थल राजेश्वरी रोड शिवपुरी पर किया जा रहा है। प्रातः 08 बजे से अमर शहीद तात्याटोपे को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों आदि के द्वारा पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी आनंद सिंह राजावत द्वारा बताया गया कि 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पचक्र अर्पित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिक गण उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रगान के उपरांत तात्याटोपे रंगमंच पर डॉक्टर दिग्विजय सिंह सिकरवार, असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा तात्याटोपे के जीवन के संघर्ष, बलिदान एवं प्रेरणा के संबंध में विचार प्रकट किये जायेंगे।
18 अप्रैल (शनिवार) को सायं 7 बजे से तात्याटोपे रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध गायक पीयूष ताम्बे, ग्वालियर एवं साथी कलाकारों द्वारा देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किये जाएंगे तथा 19 अप्रैल (रविवार) को सांय 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें मुकेश मौलवा-ओज-इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार-उदयपुर, सुश्री मनु वैशाली-श्रृंगार / गीत-दिल्ली, दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, मुकेश शाण्डिल्य-हास्य-हरदा, शंभू मनहर-गीतकार-खरगौन, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, आशुतोष शर्मा-सब रस-शिवपुरी, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी से पधार कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
श्री राजावत द्वारा समस्त नागरिकों से अपील है कि वह अपने निकट संबंधी, मित्रजन एवं परिवारजनों के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रृंद्धाजलि अर्पित करने एवं देशभक्ति तथा साहित्यिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पधारें।