न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
करेरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,।
दो गोदाम सील, लगभग 1650 क्विंटल अनाज जब्त।
शिवपुरी, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा करेरा क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए राधेश्याम ट्रेडर्स और कृष्णा ट्रेडर्स के दो गोदामों को सील कर दिया गया।
प्रशासन की टीम ने छापेमारी के दौरान गोदामों में बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारण पाया। जिसमें 1200 क्विंटल गेहूं, 200 क्विंटल ज्वार और 250 क्विंटल मूंगफली स्टॉक में मिली है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आने पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई।
