जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
खोड में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन पर पार्टी के एजेंट ने लगाया राशन माफिया को संरक्षण देने का आरोप।
विधायक देवेंद्र जैन बोले: जिंदगी के दूसरी बार आया इस गांव में,
तो मेरे लोग कैसे हुए?,
चुनाव में पार्टी एजेंट रहे युवक को भी नहीं पहचाने
शिवपुरी। चुनाव से पहले वोट मांगने वाले नेता जीतने के बाद वहां लौटकर नहीं जाते,
सच्चाई को शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने चरितार्थ कर दिखाया।
शिवपुरी विधानसभा के ग्राम खोड से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ,
जिसमें स्थानीय ग्रामीण युवक ने विधायक पर राशन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विधायक बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा के ग्राम खोड में पहुंचे विधायक देवेंद्र जैन जब गांव की चौपाल में बैठे थे,
एजेंट रहे युवक ने कहा कि हमारे यहां राशन वितरण में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है, और यह काम आपके लोग कर रहे हैं। यह सुनते ही विधायक बोले कि मैं अपनी जिंदगी में दूसरी बार आया हूं,
यहां मेरे लोग कैसे हुए?।
युवक ने कहा कि घोटाला करने वाले खुद को आपका बताते हैं।
इस पर विधायक ने युवक से पूछा कि आप कौन हैं?
युवक ने कहा कि मै एजेंट हूं, यह सुनकर विधायक बोले कि मैं तुम्हे नहीं जानता। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि विधायक अपनी ही पार्टी के एजेंट को नहीं पहचानते।
युवक बोला कि आप मुझे नहीं जानते, लेकिन सक्षम भैया (विधायक पुत्र, क्योंकि वो ही विधायकी कर रहे हैं) जानते हैं।
जब विधायक दूर, तो क्या बेटे का माफिया को संरक्षण...?
केपी सिंह की आपराधिक छवि को आगे करके चुनाव जीतने वाले देवेंद्र जैन खोड में जब जिंदगी के दूसरी बार जाने की बात कर रहे हैं,
चुनाव से पहले और अब उस गांव में गए थे।
जब पार्टी का स्थानीय युवक उनके बेटे सक्षम से पहचान होने की बात कर रहा है,
भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनको विधायक के बेटे का संरक्षण है...?
