न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
प्रवेशोत्सव: सिर्फ तिलक लगाकर नहीं, बल्कि नवाचार के साथ मनाएं
जेडी शिक्षा ने संकुल प्राचार्यों, बीईओ और बीआरसीसी की बैठक में दिए निर्देश
इस साल सरकारी स्कूलों में भी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है,
जिसकी तैयारियों को लेकर जेडी शिक्षा अरविंद सिंह ने एक बैठक आयोजित की।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूलों में विशेष तैयारियां की जाएं।
उन्होंने इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर प्रवेशोत्सव की औपचारिकता पूरी न की जाए,
बल्कि कोई नवाचार करते हुए उन्हें किसी प्रकार का गिफ्ट आदि देकर या फिर कोई खेल खिलाकर विशेष उपहार के साथ बच्चों का स्कूल में स्वागत किया जाए।
इस दौरान विद्यालयों में नामांकन सीएम हेल्पलाइन व पाठ्य पुस्तक वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जेडी दफ्तर की सहायक सांख्यिकी अधिकारी गौरी तिवारी, एडीपीसी स्वीटी मंगल, एपीसी राजाबाबू आर्य, बीईओ मनोज निगम व राहुल भार्गव सहित जिले के 32 संकुलों के प्राचार्य व सभी बीईओ-बीआरसीसी मौजूद थे।
बाक्स
नामांकन में जिले की स्थिति बदतर
जेडी अरविंद सिंह ने बैठक के दौरान स्कूलों में नामांकन की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था
प्रदेश में नामांकन के मामले में जिले की स्थिति बदतर है, जिसे सुधरा जाए।
इसके अलावा बैठक में संयुक्त संचालक ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निपटारा तत्काल किए जाने के निर्देश देते हुए कहा
सीएम हेल्पलाइन के मामलों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मामलों का एल-1 स्तर पर ही निराकरण किया जाए। इसके अलावा संयुक्त संचालक ने बैठक में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,
नि:शुल्क साइकिल वितरण व अपार आईडी को लेकर भी जिले के संकुल प्राचार्यों की क्लास ली, और निर्देश दिए कि अपार आईडी के काम में भी तत्परता बरती जाए तथा इसे जल्द पूरा किया जाए,
अपार आईडी के बिना आगे चलकर कोई भी विद्यार्थी किसी भी तरह का परीक्षा संबंधी फार्म नहीं भर सकेगा।
