अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को हटाने सड़कों पर उतरी जनता

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को हटाने सड़कों पर उतरी जनता


चिंता में ट्रंप: युद्ध करें कि अपनी जनता देखे?, अमेरिका में इस तरह के प्रदर्शन पावरफुल व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति बना देते हैं

शिवपुरी से सैमुअल दास::

अमेरिका ने ईरान से युद्ध की शुरुआत करके पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया।

युद्ध में मारे जा रहे लोगों के बीच, दहशत में जिंदगी गुजार रहे परिवारों की हालत को देखकर अमेरिका (USA ) की जनता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर आ गई।

अब ट्रंप असमंजस में हैं कि युद्ध देखूं या फिर अपने देश की जनता को समझाऊं। 

अमेरिका में इस तरह के प्रदर्शन तब होते हैं,

जब कोई एक व्यक्ति तानाशाह बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत जाकर काम करता है, 

जनता सड़कों पर उतरकर उसका विरोध करती है, और निर्णय जनता के पक्ष में होता है।

इस युद्ध ने सभी देशों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी।


क्योंकि सड़कों पर दौड़ रहे वाहन रुक जाएंगे, तो फिर जो जहां है, वो वहीं रह जाएगा।  

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना जैसे हालात बनने की बात कहकर पूरे देश को जहां भयभीत कर दिया, 

तो वहीं जमाखोरों की चांदी कटना शुरू हो गई। 

पीएम ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकारें इस बात पर नजर रखें कि कोई जमाखोरी करे, तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें।

जिले में जमाखोरों को छोड़कर गैस सिलेंडर से चाट-पकौडी बनाकर अपना परिवार पाल रहे लोगों का रोजगार छीन लिया,

 998 का गैस सिलेंडर 1500 रुपए में ब्लैक में बेचने की चर्चाएं चौराहों पर सरगर्म हैं। 

डीजल-पेट्रॉल का नम्बर है, 

जिसमें सरकार ने खुद के द्वारा लिए जा रहे टैक्स को कम करके युद्ध के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए।

भविष्य में पेट्रोल- डीजल कब तक मिलता रहेगा...इसमें संदेह है।

 गैस और पेट्रोल-डीजल के उत्पादन करने वाले कुओं में तो युद्ध के दौरान आग लगी हुई है,

भारत सहित पूरी दुनिया में चिंता बढ़ती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने