न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई: कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ अमानक, नमूने जांच में फेल ।
शिवपुरी जिले में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
कलेक्टर Ravindra Kumar Chaudhary के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।
पिछले 25 दिनों में जिलेभर के मिष्ठान, डेयरी, मसाले और पेय पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए थे।
जांच रिपोर्ट में कुछ खाद्य पदार्थ असुरक्षित (Unsafe) और सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं।
असुरक्षित पाए गए खाद्य पदार्थों में कोलारस के मां निहाल मिष्ठान भंडार के बूंदी लड्डू,
नरवर के चौरसिया होटल
रन्नौद के मां गायत्री मिष्ठान के बेसन लड्डू
करैरा के रामराजा ट्रेडर्स का हल्दी पाउडर शामिल हैं।
वहीं, सब-स्टैंडर्ड पाए गए उत्पादों में शिवपुरी के मान्या बबले हलवाई का मावा,
नरवर के चौरसिया होटल का दही
बैराड़ के देवनारायण फालूदा की आइसक्रीम शामिल है।
जिले के अन्य प्रतिष्ठानों से लिए गए मावा, पनीर, मसाले और पेय पदार्थों के नमूनों की जांच प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए श्री महाकालेश्वर डेयरी (बस स्टैंड, शिवपुरी),
एम.जी. फूड प्रोडक्ट्स (करैरा)
दिनारा के व्यापारी प्रयाग गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
