बीच बाजार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमठियों में घुसी हादसे में दो लोग हुए घायल, दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

बीच बाजार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमठियों में घुसी

हादसे में दो लोग हुए घायल, दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान

कोलारस कस्बे में रविवार की दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमठियों में घुस गई।

हादसे में दो लोग घायल हो गए। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

हादसे में दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार 

अशोकनगर-शिवपुरी के बीच चलने वाली बालाजी बस सर्विस की यात्री बस 29 मार्च 2026 को

अशोकनगर से शिवपुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे जब बस 

कोलारस पहुंची तो कस्बे में स्थित गुरूद्वारे के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सब्जी के ठेलों सहित चार पांच गुमठियों में टक्कर मारती हुई अंदर घुस गई।

हादसे में राहुल पुत्र जालिम कुशवाह सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया,

वहां सब्जी खरीद रहा था। दुकानदारों का कहना है कि बस जब अचानक अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर दुकानों में घुसी तो चीखपुकार मच गई और वह दुकान छोड़कर काफी दूर तक भागे, इसकारण उनकी जान बच गई, अन्यथा वह भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो जाते। दुकानदारों के अनुसार इस हादसे में करीब चार सब्जी के ठेले और पांच गुमठियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

बाक्स

यात्री बोले अचानक बेहोश हो गया था ड्रायवर 

कोलारस से शिवपुरी की ओर बढ़ी, तभी अचानक बस का चालक सुनील जोशी निवासी अशोकनगर बेहाेश होकर स्टेयरिंग पर गिर गया, 

जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गई।



अचानक से उसे होश आया तो वह बस से कूंद कर भागा लेकिन मुश्किल से सौ से दो सौ फीट दौड़ने के बाद ही धर्मेन्द्र राठौर की कबाड़े की दुकान के पास जाकर फिर से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। 

इसके बाद डायल-112 का स्टाफ ड्रायवर को लेकर पहले संजीवनी हास्पिटल गया, जहां डाक्टरों ने चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। कोलारस के शासकीय अस्पताल में ड्रायवर का उपचार चल रहा है। 

बाक्स

कागजों में बंद कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश, हकीकत जुदा

नियमों की बात् करे तो,

जून 2025 में कोलारस के 23 वर्षीय युवा व्यवसायी अंकित पुत्र धर्मेन्द्र गुप्ता की सड़क हादसे में उस समय मौत हो गई थी, 

जब वह शाम को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। 

घटना के दौरान एक ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गया।

अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कोलारस में आंदोलन हुआ, बाजार बंद किया गया। 

अंतत: पुलिस और प्रशासन ने नियम बनाया कि कोई भी भारी वाहन रात नौ बजे तक कस्बे के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। 

कुछ दिन तो इस नियम का अक्षरश: पालन हुआ, लेकिन बाद में कागजों में तो दिन के समय में कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश बंद है, 

 वास्तविकता में 24 घंटे भारी वाहन कस्बे में प्रवेश कर रहे हैं। आज घटित हुआ हादसा भी इसी लापरवाही का परिणाम है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने