न्यूज चाचा का धमाका
समाचार
जिला शिवपुरी के सरकारी अस्पताल अब मरीजों के इलाज के लिए नहीं, जालसाजों को जेल से बचाने के सेफ हाउस' बन गए हैं?
जमीन धोखाधड़ी और फर्जी शपथ पत्र के आरोपी हर्षित जैन (कमला हेरिटेज वाले नरेंद्र भोला का बेटा) का ड्रामा देखिए!
कोर्ट ने ठुकराई जमानत:
सत्र न्यायालय से लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट तक ने जालसाजी को गंभीर मानते हुए जमानत देने से मना कर दिया।
अस्पताल बना सहारा:
जेल जाने की बारी आई, आरोपी अचानक 'गंभीर बीमार' हो गया!
जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और फिर रातों-रात ग्वालियर रेफर!
वीडियो ने खोली पोल:
जिस आरोपी को 'गंभीर' बताकर एम्बुलेंस में लादा गया, वो वीडियो में
पुलिसवालों के साथ ठहाके मारते और मजे से पैदल चलते दिख रहा है।
सवाल सीधा है:
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना बीमारी के 'रेफरल' का पर्चा रसूख के दबाव में बनाया?
पुलिस प्रशासन अब कैदियों का
'बॉडीगार्ड' बन गया है?
आम आदमी को इलाज के लिए बेड नहीं मिलता, और रसूखदार के लिए 'बीमारी' का बहाना तैयार है?
नरेंद्र भोला कानून के साथ धोखा
बीमार' बेटे का यह खेल अब जनता की समझ में आ चुका है।
सिस्टम की इस मिलीभगत पर अब चुप रहना अपराध है!

