न्यूज चाचा का धमाका
समाचार
राशन की दुकानों के लिए आया खराब चावल, स्टेशन के माल गोदाम पर फेंक गया विजयपुर वाला
बोले ट्रांसपोर्टर: माल वापसी का होता है नियम
इस तरह लावारिस फेंकना बिल्कुल गलत
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन शिवपुरी पर बीते 27 फरवरी को चावल की रैक सतना से आई।
रैक से चावल को ट्रकों में लोड करके शिवपुरी सहित अन्य जिलों में भेजा गया।
शिवपुरी के मुहारीखुर्द एवं श्योपुर के विजयपुर में पहुंचे ट्रक में खराब चावल होने से वहां ट्रक रविवार को खाली नहीं हुए।
सोमवार को विजयपुर वेयर हाउस संचालक ने ट्रक का चावल शिवपुरी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर फिंकवा दिया।
लगभग 52 बोरी चावल माल गोदाम पर लावारिस हाल पड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि रहन की दुकानों पर गरीबों को मिलने वाला चावल सतना से शिवपुरी भेजा गया था।
भेजी गई चावल की बोरियों में से कुछ में चावल खराब हो गया, क्योंकि मिलर के गोदाम में चावल में पानी पहुंच गया।
शिवपुरी स्टेशन पर आईं 52 हजार बोरियों को ट्रकों में लोड करके शिवपुरी व श्योपुर भेजा गया।
जो ट्रक विजयपुर और मुहारीखुर्द में भेजे गए चावल को वेयर हाउस में उतारने से ही मना कर दिया गया।
ट्रांसपोर्टर संतोष तायल ने बताया कि मुहारीखुर्द में तो चावल उतारकर खराब बोरिया वापस करने के लिए अलग रखवा दी हैं।
लेकिन विजयपुर वाले ने उसी ट्रक से चावल शिवपुरी स्टेशन के माल गोदाम पर फिंकवा दिया।
अब वो चावल खुले आसमान के नीचे फटी बोरियों में पड़ा है,
जिसे आवारा मवेशी खाएंगे।
तायल ने बताया कि वापसी की एक प्रक्रिया होती है, इस तरह लावारिस माल फिंकवाना गलत है।
