Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
कैंसर से बचाव के लिए डाइट में बदलाव कर बढ़ाएं इम्यूनिटी खाने में इन चीजों को शामिल करना फायदेमंद l
डॉ. उषा किरण सिसोदिया चीफ डइटीशियन, नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई
भारत में में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च की स्टडी के अनुसार हर साल सात लाख कैंसर के नए पेशेंट सामने आते हैं। इससे बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं।
1. टमाटर
न्यूट्रीशन एंड कैमर की स्टडी के अनुसार इसमें लाइकोपिन की प्रचूर मात्रा होती है जो कैंसर सेत्स की ग्रोथ को रोकती है। यह लग्स, प्रोस्टेट और स्टमक कैंसर से बचाती है। एक सप्ताह के दौरान टमाटर को भोजन के दसवें भाग के रूप में खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा लगभग 18 फीसदी कम हो जाता है। यह वजन कम करने और गठिया से बचाने में भी मदद करता है। कैसे खाएं: टमाटर का सूप या सलाद बनाकर खाएं। इसका जूम पीना भी फायदेमंद होता है।
2. ब्रोकली
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्टडी के अनुसार बोकली मैं मौजूद सल्फोराफेन कैंसर मेल्स के फॉर्मेशन को रोकने में मदद करता है। इसमें फयटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर के टॉक्सिन्स को दूर करते हैं। यह बेस्ट, लिवर, लंग, प्रोस्टेट, स्किन और ब्लेडर कैंसर से बचाने में फायदेमंद है। इसमें फॉलेट की अधिकता होती है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूनी है।
कैसे खाएं
इसे सलाद में मिलाकर खाएं। इसकी सब्जी और सूप भी पी सकते हैं।
3. लहसुन
लोवा यूमेंस हेल्थ स्टडी के अनुसार जो महिलाएं लहसुन खाती हैं, उनमें कोलोन कैंसर का खतरा लहमन न खाने वाली महिलाओं की अपेक्षा 50 प्रतिशत कम हो जाता है। इसमें मौजूद फइटोकेमिकल्स कैमर का रिस्क कम करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन उत्पादन को कम करके शरीर में ट्यूमर नहीं होने देता और बेस्ट, कोलोन, और पेट के कैंसर से बचाने में मदद करता है।
4. गाजर
इसमें पाए जाने वाले अल्फा और बीटा कैरोटीन्स कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। गाजर गुटेरस, ब्लेडर, मूत्राशय, पेट और स्तन कैग्स की रोकथाम में असरदार है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करके हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। कैसे खाएं: गाजर को सलाद में मिलाकर खाएं। इसे सब्जी में मिक्स करके या जूस बनाकर भी पी मकते हैं।
कॉफी
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर सेल्स को बनने से रोकने में मदद करते हैं। टोक्यो स्थित नेशनल कैसर सेंटर के अध्ययनकर्ताओं ने 10,000 लोगों पर शोभ के बाद पाया कि सकरीचन रोजाना कॉफी पीने वाले लोगों को, कॉफी नहीं पीने वालों के मुकाबले लिवर कैंसर का खतरा 50 फीसदी कम रहता है।
कैसे पिएं: कम शक्कर वाली या ब्लेक कॉफी पिए। इसमें नींबू डालकर पीना भी फायदेमंद है।
