Jitendra jain jila
shivpuri
ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर की ब्लास्टिंग रूकवाने सहित कार्रवाई की मांग l
करैरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागढ़, के सर्वे नंबर 355 में संचालित क्रशर पर नियमों को ताक पर रख की ब्लास्टिंग की जा रही है
जिसके चलते क्रेशर से बड़े-बड़े पत्थर उचट कर ग्रामीणों के खेतों व गांव में गिर रहे हैं।
रोज-रोज होने वाली पत्थरों की इस बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है
पत्थर कहां से उचट कर उनके ऊपर आकर गिर जाए।
ब्लास्टिंग से गांव और आसपास के किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं
किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रकाश लोधी पुत्र पातीराम लोधी सहित ग्रामवासियों ने करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक को लिखित में
आवेदन सौंपकर अवैध ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विधायक को सौंपी गई शिकायत में उल्लेख है कि पूजा पत्नी पवन खटीक एवं श्यामसुंदर शर्मा द्वारा संचालित उक्त क्रशर में नियमों को ताक पर रखकर निरंतर ब्लास्टिंग की जा रही है,
ब्लास्टिंग के कारण उड़ते पत्थर, तेज कंपन और अत्यधिक धूल से आसपास के खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं, खेतों की मेढ़ें टूट रही हैं,
कच्चे कुएं धंसने की कगार पर हैं और भूमि की उपज क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और कृषि भूमि के आसपास ब्लास्टिंग करने की अनुमति आखिर किस आधार पर दी गई
यदि प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की अनुमति दी गई है,
ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार की देर शाम करैरा विधायक रमेश खटीक व पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी दोनों एक साथ गांव में पहुंचे,
उन्होंने किसानों की समस्या सुनी तात्कालिक रूप से समाधान करते हुए क्रशर संचालक को क्रशर बंद करने के मौखिक रूप से निर्देश दिए हैं।
दोनों विधायकों के कहने के बाद फिलहाल क्रशर बंद हो गया है।
विधायकों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उक्त समस्या का स्थाई समाधान जल्द करवाया जाएगा।

