फिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कालोनी में अतिक्रमण हटा




 Jitendra jain jila shivpuri समाचार  

फिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कालोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पड़ौसियों में विवाद हो गया

 यह झगड़ा कुछ ही देर में साम्प्रदायिक रंग ले गया और मामला थाने तक पहुंच गयाफिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कालोनी में अतिक्रमण हटा। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुस्लिम परिवार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक संजय कालोनी निवासी मंगल रजक ने अपने पड़ोसी असगर खान द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री बनाकर अलग दरवाजा निकालने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। 

शिकायत के बाद नगर पालिका का अमला अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचा। 

इसी दौरान शिकायत से नाराज असगर खान, उसकी पत्नी जेवो निशा खान और बेटी नगीना खान ने नगर पालिका अमले के सामने ही मंगल रजक और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौंच शुरू कर दी और कार्रवाई रुकवा दी। 

आरोप है कि इस दौरान नगीना खान ने हिंदुओं को लेकर भद्दी गालियां दीं 

और कहा कि हम मुस्लिम हैं

तुम हिंदू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, 

जिससे पड़ोसियों का विवाद सांप्रदायिक रंग ले गया।

 हिंदुओं को दी गई गालियों का वीडियो वायरल होते ही सकल हिंदू समाज के लोग फिजिकल थाना पहुंच गए 

एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। 

करीब एक घंटे तक थाने पर हंगामे के बाद पुलिस ने मंगल रजक की शिकायत पर असगर खान, उसकी पत्नी जेवो निशा खान और बेटी नगीना खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (ए), 353 (2), 351 (3) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने