News Chacha ka dhamaka shivpuri
Jitendra jain jila shivpuri समाचार
अशोकनगर अब सिर्फ योजनाओं की फाइलों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखेगा विकास, बैठक में लिए गए फैसलों ने बदली जिले की विकास तस्वीर।
अशोकनगर।
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता में उन्होंने जिले के स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और अधोसंरचना से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को लेकर ठोस निर्णय और समय-सीमा की घोषणा की।
इस दौरान जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों पर कसा प्रशासनिक शिकंजा
हर विभाग को मिला लक्ष्य, हर योजना को मिली डेडलाइन
केन्द्रीय मंत्री ने जिले के सर्वांगीण विकास की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, नगरीय विकास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
मुख्य निर्णय और बिन्दुवार हाइलाइट्स: स्वास्थ्य क्षेत्र
100 बिस्तर अस्पताल में रिक्त पदों में से 40 पदों की पूर्ति (पीडियाट्रिशियन, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ)।
300 बिस्तर का नया जिला अस्पताल मई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य।
अस्पताल के लिए अग्रिम स्टाफ स्वीकृति के निर्देश।
सिंचाई और पेयजल परियोजनाएँ
₹550 करोड़ की चंदेरी माइक्रो इरिगेशन परियोजना जून 2026 तक पूर्ण होगी।
₹1,572 करोड़ की राजघाट वाटर सप्लाई स्कीम दिसंबर 2026 तक पूरी—
812 गाँवों को मिलेगा सीधा लाभ।
रोजगार और उद्योग
अशोकनगर कॉल सेंटर को बताया जिले का नया ‘नवरत्न’।
वर्तमान में 505 युवाओं को रोजगार।
मारुति शोरूम के पास 1000 सीटों की नई कॉल सेंटर बिल्डिंग निजी क्षेत्र के सहयोग से बनेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर विस्थापन के लिए कलेक्टर को समय-सीमा तय करने के निर्देश।
इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण को मिली नई पहचान
खेल, सड़क और शहर विकास पर करोड़ों की सौगात
प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि अशोकनगर को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आकर्षक शहरी स्वरूप देने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं—
₹45 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
तीन चरणों में होगा निर्माण।
₹40 करोड़ से शहर सौंदर्यीकरण
तुलसी सरोवर एवं थीम रोड परियोजनाओं को स्वीकृति।
सड़क परियोजनाएँ
शाडोरा–करीला माता मार्ग (55 किमी) — दिसंबर 2026 तक पूर्ण।
पुरवाई–मुंगावली–चंदेरी मार्ग (81 किमी) — जून 2026 तक जनता को समर्पित।
विकास की योजनाएँ नहीं, विकास का विज़न” – सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जिले के समावेशी और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब योजनाओं की निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और जवाबदेही ही प्राथमिकता l

