भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल से मिला एडमिट कार्ड,बच्ची कशिश शुक्ला को परीक्षा से वंचित होने से बचाया

 Jitendrajainjilashivpuri 

समाचार

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल से मिला एडमिट कार्ड,बच्ची कशिश शुक्ला को परीक्षा से वंचित होने से बचाया !




धार(मध्यप्रदेश):-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के अधिकार की रक्षा करते हुए एक सराहनीय पहल की गई। 

सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 8वीं की छात्रा कशिश शुक्ला को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित किए जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

 यद्यपि विद्यालय प्रशासन के पास कुछ औपचारिक कारण बताए गए थे, किन्तु बच्ची के भविष्य को देखते हुए संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया।

 प्राचार्य के द्वारा भी पूरा सहयोग किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव,राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. हरीश शर्मा, , राष्ट्रीय महामंत्री रामवेश सिंह राजावत, रितेश तिवारी सहित अन्य सक्रिय पदाधिकारियों के समन्वित प्रयासों से विद्यालय प्रशासन से संवाद स्थापित किया गया। 

परिणामस्वरूप छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु

 एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया और वह परीक्षा से वंचित होने से बच गई।

एडमिट कार्ड प्राप्त होने के पश्चात छात्रा की आँखों में खुशी के आँसू देखे गए। 

छात्रा एवं उसके परिवार ने संगठन तथा पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि  शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है।

 किसी भी परिस्थिति में बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं किया जा सकता। 

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव बच्चों, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।

संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह राठौर, जीवनलाल जैन चायवाले ने कहा कि यदि किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया जाएगा 

तो संगठन संवेदनशीलता के साथ हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने का कार्य करेगा।

शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है।

 संगठन का उद्देश्य हर बच्चे को समान अवसर दिलाना है। 

संगठन की राष्ट्र कार्यकारिणी बच्चों के अधिकारों को लेकर लगातार सक्रिय है 

और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी यदि भविष्य में किसी भी बच्चे को विद्यालय से परीक्षा हेतु वंचित करने का प्रयास किया जाता है

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव बच्चों के हित में खड़ा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने