News Chacha ka dhamaka shivpuri
Jitendra jain jila shivpuri समाचार
सड़क हादसे में घायल होने के उपरांत ग्वालियर में उपचार के दौरान हुई मौत!
शिवपुरी में एक वनकर्मी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
स्वजन, मृतक का पीएम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्तिधाम ले गए।
वहां किसी विभागीय कर्मचारी ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव का पीएम करवाना अनिवार्य है तो, स्वजन मृतक वनकर्मी को चिता से उठाकर वापस पीएम हाउस लेकर आए जहां उसका पीएम करवाया गया,
इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार झिंगुरा निवासी वनबारी रजक वनविभाग में फारेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ थे।
सोमवार को वह मायापुर थाना क्षेत्र के रन्नौद रोड स्थित राजापुर गांव के पास एक अन्य वनकर्मी के साथ विभागीय कार्य से जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक वनकर्मी का नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह बाइक से गिर कर घायल हो गए।
वनबारी रजक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया।
ग्वालियर में मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने वनकर्मी का परीक्षण करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद स्वजन वनकर्मी को बिना पीएम कराए ही वापस शिवपुरी ले आए।
मंगलवार की सुबह स्वजन वनबारी को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले गए।
जहां अंतिम संस्कार में शामिल हुए अन्य साथी वनकर्मियों ने जब शव को देखा तो स्वजनों से कहा कि इनका पीएम नहीं करवाया है?
स्वजनों ने मना कर दिया,
इस पर उन्होंने स्वजनों को बताया कि यह सरकारी कर्मचारी हैं, विभागीय कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनकी मौत हुई है।
ऐसे में विभागीय कार्रवाई पूरी करने के लिए मृतक को पीएम करवाना अनिवार्य है।
इसके बाद वनकर्मी और स्वजनों ने शव को चिता से उठाया और पीएम हाउस लेकर आए।
पीएम हाउस में डाक्टर ने उनका पीएम किया,
जिसके बाद शव को वापस मुक्तिधाम ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
