जायद में उत्पादित करें उड़द फसल, किसान भाई नरवाई न जलाएं

 News Chacha ka dhamaka shivpuri 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार

जायद में उत्पादित करें उड़द फसल, किसान भाई नरवाई न जलाएं

शिवपुरी, 19 फरवरी 2026/ जिले में कृषकों को उन्नत तकनीक एवं लाभकारी खेती के लिये कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा गतदिवस विकासखण्ड बदरवास के ग्राम धंधेरा, इचौनिया, मोहम्मदपुर ग्रामों में कृषक संगोष्ठी आयोजित कर उन्नत तकनीक एवं लाभकारी खेती की जानकारी दी। 

कृषक संगोष्ठी में उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ.विजय सिंह कुशवाह, डॉ. नीरज कुशवाह द्वारा कृषकों को ग्रीष्मकालीन फसलों की जानकारी दी। उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों को बताया गया कि जायद मौसम में मूंग फसल के स्थान पर उडद या मूंगफली की फसल का उत्पादन करें, कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रीष्मकालीन उडद एवं मूंगफली फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। लगभग-20 कृषकों द्वारा बताया गया कि वह अपने खेतों में आवारा पशुओं से बचाव के लिये बाढ/फेंसिंग करके उडद फसल का उत्पादन अवश्य करेंगे। 

सहायक कृषि यंत्री भगवान सिंह नरवरिया एवं अंकित सेन द्वारा कृषकों को नरवाई न जलाने की समझाईश दी गई। सहायक कृषि यंत्री द्वारा नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया, साथ ही नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्र- स्ट्रारीपर (भूसा बनाने वाली मशीन), सुपरसीडर, हैप्पीसीडर, मल्चर, फसल कटाई एवं गठ्ठा बनाने वाले यंत्र रीपर कम वाइन्डर आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विकासखण्ड बदरवास के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कल्लू कोली एवं अन्य कर्मचारी तथा कृषक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने