ग्राम पंचायत गताझलकुई के सचिव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति जारी

 Jitendra jain jila shivpuri समाचार

ग्राम पंचायत गताझलकुई के सचिव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति जारी

शिवपुरी, 20 फरवरी 2026/ जनपद पंचायत खनियांधाना की ग्राम पंचायत गताझलकुई में प्रधानमंत्री जनमन आवासों के निर्माण कार्य में अनियमितता तथा मनरेगा योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की मजदूरी राशि में हेराफेरी किए जाने के आरोपों के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खनियांधाना द्वारा संबंधित सचिव जीवन सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

प्रकरण की विवेचना उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग पिछोर द्वारा सचिव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति अपेक्षित की गई। इस संबंध में कार्यालय जिला पंचायत, शिवपुरी द्वारा 19 फरवरी 2026 को अभियोजन की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने