Jitendra jain jila shivpuri समाचार
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) अंतर्गत निःशुल्क पंजीयन एवं प्रशिक्षण प्रारंभ !
शिवपुरी, 19 फरवरी 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, शिवपुरी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास हेतु “मेटल फेब्रिकेटर” शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
योजना के नोडल अधिकारी दिलीप वर्मा ने जानकारी दी कि शॉर्ट टर्म कोर्स हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक छात्र एवं छात्राएँ, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, संस्था में उपस्थित होकर अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
प्रशिक्षण के प्रमुख लाभ
इस प्रशिक्षण के प्रमुख लाभ है जिसमें यह प्रशिक्षण उद्योग उन्मुख एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण है। नवीनतम तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव, सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, प्रशिक्षण उपरांत उद्योग भागीदारों से प्लेसमेंट सहायता, निःशुल्क पंजीयन एवं प्रशिक्षण सुविधा रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराने का आग्रह किया गया l