एसडीएम, एसडीओपी एवं डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

 News Chacha ka dhamaka shivpuri 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार

एसडीएम, एसडीओपी एवं डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सुरक्षा एवं पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ

शिवपुरी, 10 फरवरी 2026/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी परीक्षाएं 10 फरवरी से अंग्रेजी विषय के साथ प्रारंभ हो गईं। 0

प्रथम दिवस हाई सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी प्रश्न पत्र हल किया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता ने जानकारी दी कि पिछोर विकासखंड में हाई सेकेंडरी के 9 तथा हाई स्कूल के 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

परीक्षा की सुचारू निगरानी हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अलग-अलग दल नियुक्त किए गए हैं।

 एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, एसडीओपी प्रशांत शर्मा, 

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी नीतू सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

हाई सेकेंडरी अंग्रेजी परीक्षा में कुल 1643 विद्यार्थियों में से 1611 उपस्थित तथा 32 अनुपस्थित रहे। 

परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई। 

 केंद्र पर बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। साथ ही पर्याप्त पर्यवेक्षक एवं पुलिस बल तैनात रहा तथा कलेक्टर प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 सेकेंडरी परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक तथा हाई स्कूल परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने