पोहरी एवं करेरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बजट में 322 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

News Chacha ka dhamaka  

समाचार 


Jitendra jain jila shivpuri  

समाचार 

विधानसभा पोहरी / विधानसभा करैरा विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल !

शिवपुरी।

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा पोहरी और करैरा में  विकास कार्यों के लिए 

पोहरी एवं करेरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बजट में 322 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

पोहरी और करैरा विधानसभा में 9 विकास कार्यों को बजट में मंजूरी मिली है। 

जिसमें 63 करोड़ रुपये की राशि 63 किमी के पिपरसमा से बिलौआ मार्ग व्हाया छर्च के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

मगरौनी-नरवर के बीच सिंध नदी पद जलमग्नीय पुल का निर्माण के लिए 35.91 करोड़, 

डबरा-भितरवार-हरसी-नरवर मार्ग के वृहद पुल का पुनर्निमाण के लिए 59.91 करोड़ रुपये,

 मगरोनी तिराहा से अस्पताल होते हुए बस स्टेंड तक सीसी रोड के लिए एक करोड़ रुपये।

करैरा-भितरवार रोड़ मुडैनी होते हुए सिद्धेश्वर तक 3.5 किमी सड़क 4.7 करोड़ रुपये,

 गोवरा से गोंदरी तक 2 किमी के मार्ग के लिए 1.77 करोड़ रुपये, 

झिरी बस स्टैण्ड से मुस्लिम बाजार होतु हुए

नगर रोड़ तक 2 किमी मार्ग के लिए 2.01 करोड़ रुपये,

 सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर  सिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के 54.38 करोड़ रुपये,

 एनएच 27 से सांड बिलहरी तक 53 किलोमीटर मार्ग के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृतियों से क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने