उत्कृष्ट विद्यालय में होगा 15 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन !

 News Chacha ka dhamaka 


Jitendra jain jila shivpuri  समाचार 

उत्कृष्ट विद्यालय में होगा 15 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन !

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं अभी जारी हैं, 

परीक्षा परिणाम में देरी न हो, इसी के चलते परीक्षाओं के दौरान ही शिक्षा मंडल भोपाल ने बोर्ड परीक्षाओं का प्रथम चरण का मूल्यांकन शुरू करवाने के लिए समय सारिणी घोषित कर दी है।

 माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश अनुसार 22 फरवरी से प्रथम चरण के मूल्यांकन शुरू हो रहा है।

डीईओ विवेक श्रीवास्वत के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है 

विश्वविद्यालयों में एडमीशन के लिए एप्लाई कर सकें। उनके अनुसार प्रथम चरण में 15 विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।

एक दिन में कम से कम 45 कापी जांचनी होंगी

शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार इस बार कोई शिक्षक एक दिन में 45 से कम और 60 से अधिक कापियां नहीं जांच सकेगा। 

पिछले साल न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 होती थी। 

 मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल मानिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

 शिक्षकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी और प्रतिदिन का विवरण अपलोड करना होगा।


डीईओ के अनुसार 22 फरवरी से शुरू हो रहे मूल्यांकन के दौरान केंद्र पर कम्प्यूटर लगवाए जाएंगे,

कम्प्यूटर के माध्यम से हाल की हाल नंबर को लाक कर भोपाल भेजना भी शुरू कर दिया जाएगा, ताकि समय की बर्बादी न हो।

मूल्यांकनकर्ता नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, 

कैमरों से होगी निगरानी

उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन के दौरान जिन मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी,

 मूल्यांकन कक्ष में अपना मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। 

डीईओ की मानें तो पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। 

आज दिया जाएगा मूल्यांकन का प्रशिक्षण

मूल्यांकन से पूर्व शनिवार को जिला उत्कृष्ट विद्यालय में 10वीं और 12वीं के 15 विषयों के मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

पहली पाली में सुबह 9:30 से 1 बजे तक हाईस्कूल में अंग्रेजी,उर्दू व वोकेशनल विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा।

 वहीं दोपहर 1ः30 से 5 बजे तक 12वीं में अंग्रेजी, भौतिकशास्त्र, रसायन शास्त्र, इतिहास,अर्थशास्त्र, पशुपालन, संस्कृत गृह प्रबंध एलिमेंट्स आफ साइंस व भारतीय कला का इतिहास विषय के शिक्षक सहित 160 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने की स्थिति में मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन से बाहर रखा जाएगा 

शनिवार को अनुपस्थित रहने वाले वैल्यूअरों को 1 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने