छात्र/छात्रों के 12th के कैमिस्ट्री-इतिहास सहित 6 विषयों का पेपर हल!

News Chacha ka dhamaka 

समाचार 



 छात्र/छात्रों के 12th के कैमिस्ट्री-इतिहास सहित 6 विषयों का पेपर हल! 

 258 परीक्षार्थी  नहीं पहुचें सेंटर 

उड़नदस्तों की निगरानी जारी,

डीपीसी करैरा  के केन्द्रों पर पहुंचे 

बोर्ड परीक्षाओं क्रम में बुधवार को 12वी कक्षा के तीसरे बड़े प्रश्रपत्रों का आयोजन जिले के 64 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। 

विज्ञान संकाय के महत्वपूर्ण विषय कैमिस्ट्री सहित कला संकाय के इतिहास,

कामर्स के व्यवसाय अध्ययन

कृषि संकाय मैथमेटिक्स प्रस्तावित थे। 

परीक्षार्थियों में से 258 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे, 

14 हजार 491 परीक्षार्थियों में से 14 हजार 233 परीक्षा में शामिल हुए।

किसी भी केन्द्र पर कोई नकल उड़नदस्तों को नहीं मिली बुधवार को भी

 नकल प्रकरणों की संख्या शून्य ही रही। किस अधिकारी ने खंगाले कौन-कौन से केन्द्र


जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू होने से पहले ही उत्कृष्ट उमावि क्रमांक एक परीक्षा केन्द्र  जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने एपीसी अतरसिंह राजौरिया के साथ करैरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, संदीपनी उमावि सहित दिनारा के उमावि व मावि परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।

जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने शहर के तात्याटोपे हाईस्कूल फिजीकल सहित उत्कृष्ट उमावि, 

उमावि क्र. 2, कन्या उमावि कोर्ट रोड व बाल शिक्षा निकेतन केन्द्र का निरीक्षण किया

जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे की टीम ने शहर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यापीठ, बाल शिक्षा निकेतन, एमीनेंट पब्लिक स्कूल सहित कन्या उमावि सदर बाजार केन्द्र का निरीक्षण किया।

आईटी सेल के प्रभारी एवं प्राचार्य विनोद जैन द्वारा प्रश्रपत्र वितरण की आनलाईन ट्रेकिंग की गई। 

पिछोर एसडीएम ममता शाक्य सहित करैरा, कोलारस,

पोहरी, शिवपुरी एसडीएम द्वारा भी अपने अनुविभाग के कई केन्द्रों का निरीक्षण किया।

शिवपुरी में 68 / करैरा में 57 रहे गैरहाजिर

जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने बताया कि बुधवार को कुल गैरहाजिर 258 परीक्षार्थियों में से सबसे ज्यादा 68 परीक्षार्थी शिवपुरी विकासखण्डों के केन्द्रों पर गैरहाजिर रहे 

 करैरा में 57, पिछोर में 51, 

कोलारस में 26,

 नरवर में 19 पोहरी में 18, 

खनियांधाना में 11 

बदरवास में 8 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

 बोर्ड परीक्षाओं के अगले चरण में गुरूवार को 10 वी के संस्कृत व 12 वी के मनोविज्ञान विषय का प्रश्रपत्र आयोजित होगा। 

बुधवार को हायर सेकेण्डरी के रसायनशास्त्र व इतिहास सहित अन्य विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हुई। 

विभागीय उड़नदस्तों के अलावा सभी अनुविभागीय अधिकारियों के पैनल भी सतत निरीक्षण कर रहे हैं।

 कहीं भी कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

विवेक श्रीवास्तव

जिला शिक्षा अधिकारी, शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने