Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
कार्यशैली से गुना को "गुलाबों का शहर" बनाने वाले जिलाधीश किशोर कुमार कन्याल साहब ने आखिरकार जिले में अपना सफलतम 01 साल पूरा कर लिया ।
बीते एक साल में कलेक्टर साहब ने शहर को व्यवस्थित करने के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में पॉली हाउस जैसी तकनीक के द्वारा अधिक से अधिक लाभ कमाने का प्रोत्साहन दिया।
जमीनी मामलों को सुलझाने के लिए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से नवाचार किया गया।
अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी दिलाया गया ।
सामाजिक उत्थान में अग्रणी कन्याल साहब को किसी से परहेज नहीं है बल्कि जिले के मुखिया होने के नाते उनके दरवाज़े सभी के लिए खुले हुए हैं l
किसी कलेक्टर के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है संचार और संपर्क जो उसकी कुशलता को धारदार बनाता है ।
कन्याल साहब के Organic व्यवहार ने उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के साथ साथ जननेता का तमगा भी दिलाया ।
श्योपुर जिले के बाद कन्याल साहब गुना कलेक्टर बनाए गए थे,
चुनौतियां भी थीं ,जैसे..राजनीतिक उठापटक,भूमि विवाद,सांप्रदायिक तनाव आदि लेकिन बैलेंस के साथ सभी चुनौतियों का सामना करते हुए रास्ता तय किया और Vocal for Local हो गए ।
फिटनेस को लेकर संवेदनशील कलेक्टर साहब अच्छे क्रिकेटर भी हैं
क्रिकेट मैच में पत्रकारों के खिलाफ अर्धशतकीय कप्तानी पारी खेलकर All Rounder व्यक्तित्व की मिसाल पेश की.
शासन ने अब किशोर कुमार कन्याल जी को पदोन्नत कर दिया है..पदोन्नति उन्हें गुना जिले में मिली है जिसे वे हमेशा याद भी रखेंगे।
ठीक एक साल पहले गुलाब के फूल से गुना में कलेक्टर साहब का स्वागत किया था जो अब गुलदस्ता बन चुका है।
गुना में बतौर कलेक्टर एक साल पूरा कर चुके Kishore kanyal IAS साहब को ढेरों शुभकामनाएं, गुलाब के फूल की तरह आप हमेशा निखरते रहें खिलखिलाते रहें l
