खेलो एमपी यूथ गेम में दो मैच जीतकर शिवपुरी हॉकी बालिका टीम अगले दौर में*

 


Jitendrajainjilashivpuri

समाचार

खेलो एमपी यूथ गेम में दो मैच जीतकर शिवपुरी हॉकी बालिका टीम अगले दौर में

खेलो एमपी यूथ गेम महिला हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में दिनांक 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रही है। 

जिसमें मध्य प्रदेश के 35 जिलों ने भाग लिया है।

 जिसमें शिवपुरी जिले ने भी भाग लिया जिसका पहला मैच दिनांक 28 को शिवपुरी vs शाजापुर के बीच खेला गया जिसमें मैच 1-1  से बराबर रहा 

मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें शिवपुरी ने 3-0 से मैच को जीतकर अपने नाम किया।

 दूसरा मैच अशोकनगर से 29 को खेला गया।

जिसमें शिवपुरी की ओर से सानिया खान ने 2, प्रियंका वाल्मीकि ने 1, आरजू ने 1, तनुष्का 1,बंदना 1, नंदनी 1, कंचन ने 2 गोल कर 9-0 से जीत दिलाई। प्रतियोगिता के अगले दौर में मैच दिनांक 30 को इंदौर से खेला जाएगा। शिवपुरी की टीम इस प्रकार है प्रियंका वाल्मीकि कप्तान, हुमेरा, लक्ष्मी, सानिया ,नंदिनी ,कंचन, आशिया ,राधिका, तनुष्का, बंदना, शिवानी ,आरती ,अर्पिता संजना ,डिंपल ,आरजू, सलोनी ,टीम के मैनेजर राहुल नरवरिया, 

कोच शैलेंद्र बुंदेला। इस टीम को चयन करने में जिला खेल अधिकारी जी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा 

और आज ग्वालियर में शिव की नगरी की टीम अपना परचम लहरा रही है।

शिवपुरी टीम को मैच जीतने पर खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी डॉ के.के खरे जी,  जिला कीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडे, अजय बाथम, उबेर आदिल, आदि ने बहुत-बहुत बधाइयां दी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने