करैरा के 150 नाराज़ मूल कांग्रेसी भोपाल पहुँचे

 


Jitendra jain jila shivpuri 

 समाचार  

करैरा के 150 नाराज़ मूल कांग्रेसी भोपाल पहुँचे

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से की शिकायत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्तियों पर उठाए सवाल

करैरा : करैरा विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ नाराज़ मूल कांग्रेसी कार्यकर्ता भोपाल पहुँचे 

और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई

 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि हाल ही में शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जिन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है,

 उनमें ऐसे लोगों को पद दिया गया है जो पहले से भाजपा से जुड़े रहे हैं और आज भी भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे

 मूल कांग्रेसियों की अनदेखी की जा रही है, 

जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है 

और संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर हो रही है कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि इन नियुक्तियों के कारण 

करैरा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर अन्य दलों की सदस्यता ले चुके हैं

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया 

 शिवपुरी जिला स्तर पर नियुक्तियों में गड़बड़ी पाई जाती है तो 

जल्द कार्रवाई की जाएगी उन्होंने भरोसा दिलाया कि

 मूल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पार्टी में मान-सम्मान हमेशा सुरक्षित रहेगा और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने