Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
कॉलेजों में ड्रायविंग लाइसेंस बनाने शिविर लगायें-डीएम16 फरवरी तक डोर टू डोर हितग्राहियों से आवेदन लिये जायेंसमय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवाओं के लिए ड्रायविंग लाइसेंस बनाये जाने के लिए सभी कॉलेजों में शिविर लगाये जायें। इसके लिए परिवहन विभाग, लीड कॉलेज प्राचार्य से समन्वय कर शिविर आयोजन की तिथियां नियत की जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे थे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रो में संचालित मैरिज गार्डन, होटल्स, शापिंग कॉम्पलैक्स आदि स्थानों पर अग्निशमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा सुनिश्चित कर लें, जिन संस्थानो में प्रोटोकॉल अनुसार अग्निशमन व्यवस्थाएं नही की गई है, उन पर कार्यवाही की जायें।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों में 16 फरवरी तक डोर टू डोर जाकर पात्रता के आधार पर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये जायें। इसके लिए ग्राम स्तर पर मैदानी अमले को शामिल करते हुए यह कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए प्रेषित किया जायें। उन्होने कहा कि शासन की मंशानुरूप 106 योजनाओं में लाभ से शेष हितग्राहियों को उनकी पात्रता के आधार पर लाभान्वित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायें, अभियान के तहत कोई भी अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण लंबित न रहें। अभियान अंतर्गत खसरा खतौनी की नकल का वितरण भी सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में अभियान अंतर्गत आवेदनों का निराकरण सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ गंभीरता से किया जायें। हितग्राहियों को लाभ का वितरण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि मत्स्य विभाग अंतर्गत मत्स्य पालन से जुडे 803 हितग्राहियों के केसीसी कार्ड बनाये जाने के लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 558 प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित किए गए हैं। इसी प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 3 हजार 124 के विरूद्ध 1700 प्रकरण स्वीकृत किये गये है, आहार अनुदान योजना अंतर्गत शेष 1242 हितग्राहियों को योजना में लाभ प्रदान करने के लिए ई-केवायसी, डीबीटी आदि की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
