भारतीय जनता पार्टी के शिवपुरी के नवनियुक्त जिला महामंत्री

 Jitendra jain jila shivpuri  

समाचार 

भारतीय जनता पार्टी के शिवपुरी के नवनियुक्त जिला महामंत्री


अनुज तुल्य, प्रिय लवलेश जी जैन चीनू भाई ( होटल नक्षत्र गार्डन के मालिक/संचालक ) Lovelesh Jain  का आज मेरे निवास पर आगमन हुआ ।

स्वागत उपरांत मिष्ठान खिलाते हुए शुभकामनाएं दी ताकि वे अपनी विनम्रता और कठोर परिश्रम से भाजपा के इस महत्वपूर्ण दायित्व पर सफल होकर समाज हितैषी भूमिका का निरंतर निर्वाह करें ।

इस नई भूमिका के लिए , पार्टी के लिए, छोटे भाईयों के लिए मेरी सदैव शुभेच्छा है ।

स्वागत तो नवनियुक्त पदाधिकारी का ही होना चाहिए परन्तु आयु और दशकों पूर्व के दायित्व निर्वहन से उपजी सीनियरिटी के कारण उन्होंने मेरा शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर अपनी ओर से सम्मान प्रकट किया ।

मैं स्वयं वर्ष 2005 में (बीस साल पहले) भाजपा का जिला महामंत्री था इसलिए कोई न कोई वरिष्ठ और पुराना कार्यकर्ता इन नवीन दायित्व प्राप्त युवा नेताओं को जानकारी दे देता है , इसलिए बतौर सीनियर सम्मान प्राप्त हो जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने