आज सुखसागर होटल झांसी रोड ग्वालियर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक श्री अनिल दिक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष जी के नेतृत्व में आयोजित की गई




 Jitendra jain jila shivpuri 

समाचार 

आज सुखसागर होटल झांसी रोड ग्वालियर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक श्री अनिल दिक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष जी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जी के द्वारा सभी जिला अध्यक्षों से उनके जिले की कार्य योजना के संबंध में विचार विमर्श किया गया 28 दिसंबर 2025 को प्रादेशिक बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा जो निर्देश दिए गए थे उनके संबंध में भी आज विस्तार से चर्चा हुई सदस्यता अभियान अधिक से अधिक करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया व्यवस्थित सदस्यता शुल्क का लेखा-जोखा रखने के लिए भी उन्हें बताया गया एक समय अवधि जिला अध्यक्षों को दी गई के इतने समय में आपके द्वारा यह कार्य पूर्ण किए जाएं पुनः इसकी समीक्षा बैठक की जाएगी सभी जिला अध्यक्षों ने प्रदेश उपाध्यक्ष जी को भरोसा दिलाया कि आपने जो भी निर्देश दिए हैं समय रहते उनका पालन कर लिया जाएगा अंत में दतिया जिला अध्यक्ष श्री अनुभव राय जी ने श्री अवधेश शर्मा जी के संभाग अध्यक्ष बनने का जैसे ही प्रस्ताव रखा सभी जिला अध्यक्षों ने करतल ध्वनि से उनके नाम का स्वागत किया और अपनी लिखित में सहमति दी प्रदेश उपाध्यक्ष जी के द्वारा सभी जिला अध्यक्षों के अभी मत के आधार पर आज यह ऐतिहासिक घोषणा की गई कि अब ग्वालियर चंबल संभाग के संभाग अध्यक्ष का दायित्व युवा कर्मठ लग्नशील अवधेश शर्मा जी के पास होगा कार्यक्रम का सफल संचालन दतिया जिला अध्यक्ष श्री अनुभव राय ने किया अंत में हम सभी पदाधिकारी ने संभाग अध्यक्ष बनने पर श्री अवधेश शर्मा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात सह भोज का आनंद लिया संभाग अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ नेतृत्व को अवधेश शर्मा जी से बहुत उम्मीदें हैं कि वह वरिष्ठ पदाधिकारी की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है अवधेश शर्मा जी को पुनः बधाई और शुभकामनाएं संतोष उपाध्याय प्रदेश सचिव प्राइवेट स्कूल संगठन मध्य प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने