बैराड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमएचओ द्वारा औचक्क निरीक्षण

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

बैराड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमएचओ द्वारा औचक्क निरीक्षण



व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

।। शिवपुरी 27 नवम्बर 2026।। बैराड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा औचक्क निरीक्षण कर चिकित्सक एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. द्वारका धाकड एवं डीसीएम जितन्द्र पटेल विशष रूप से उपस्थित रहे। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने औचक्क निरीक्षण कर उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को साफ सफाई, चिकित्सक एवं स्टाफ का डयूटी रोस्टर लगवाने, पीएनसीयू वार्ड की पुताई कराने, दवाओं के सही रख रखाब रखने सहित कई निर्देश दिए। जिनका पालन समय सीमा में करने की चेतावनी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने