न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पीजी कालेज में छा़त्रों एवं अध्यापकों ने ली तम्बाकू सेवन न करने की शपथ
तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 अन्तर्गत हुआ आयोजन
शिवपुरी 27 नवम्बर 2026।। शासकीय पीजी कालेज शिवपुरी में छात्रों और अध्यापकों ने तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ कालेज में आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 अन्तर्गत ली गई। इस अवसर पर एक बाद विवाद प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने तम्बाकू सेवन से होने वाली हानियों पर खुलकर विचार व्यक्त किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली हानियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 नाम दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय पीजी कालेज शिवपुरी में आज 27 नवम्बर 2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम पीजी कालेज के प्राचार्य श्री पवन जैन ने स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से तम्बाकू के दुषपरिणामों को ध्यान में रखते हुए तम्बाकू सेवन न करने की अपील की वहीं मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने तम्बाकू को कैंसर जैसे भयावह रोग का मुख्य कारण बताते हुए छात्रों को स्वंय तथा अपने मित्रों और उनके परिजनों से तम्बाकू सेवन न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में एनटीपीसी नोडल अधिकारी डॉ अमित गोयल ने तम्बाकू नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कक्ष क्र 15 में किए जाने की जानकारी देते हुए तम्बाकू छोडने के इच्छुक युवाओं की सह संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया तथा बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों बिडी सिगरेट का सेवन करने पर 200 रूपए तक का अर्थदण्ड तत्काल रूप से शासन द्वारा बनाई गई कमेटी द्वारा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य परामर्शदाता श्रीमती मंजू शर्मा एवं उमंग हेल्थ काउंसलर सुश्री उमा व्यास ने भी अपनी बात रखी।
अतिथियों के उद्बोधन के बाद बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुषप्रभावों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बडी संख्या में छात्र एवं अध्यापकों नेे उपस्थित होकर तम्बाकू उत्पादों के सेवन न करने की शपथ ली।
