न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
रेडक्रॉस सोसायटी की अनूठी पहल: दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, बांटी गई खाद्य सामग्रियां।
शिवपुरी: पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शिवपुरी द्वारा सेवा संकल्प के तहत स्थानीय दिव्यांग केंद्र में एक प्रेरणादायी सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के दिव्यांग बच्चों को मिष्ठान, चॉकलेट, बिस्किट और नमकीन जैसी खाद्य सामग्रियां वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और अनमोल मुस्कान खिल उठी।
रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विशाल भसीन ने बताया कि इस सेवा कार्य के तहत कुल 49 दिव्यांग बच्चों को सामग्री बांटी गई, जिसमें 12 दृष्टिबाधित, 23 मूक-बधिर और 14 मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे शामिल रहे। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को अपनापन और सहयोग देना है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव विशाल भसीन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मजेजी, राजकुमार शर्मा, राहुल गोयल, दिलीप सिधोरे और रेनू शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
