न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जिला शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल आखिरकार क्यों नहीं हो रही कोई ठोस कार्रवाई - शासकीय माध्यमिक विद्यालय टोरियाखुर्द में पुरानी पुस्तकों को कबाड़ में बेचने के मामले को दवा दिया गया नही कि काई कार्यवाही ।
नरवर तहसील के ग्राम टोरियाखुर् मे शासकीय माध्यमिक विद्यालय की शैक्षणिक पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने का एक विडियो शोसल मिडिया पर वायरल हुआ था ।
जब मामले कि जानकारी ली गई तो वहां के शिक्षक हरनाम मौर्य के द्वारा वताया गया कि हाँ यह कार्य उसी के द्वारा किया गया है । विद्यालय के प्राचार्य हरनाम मौर्य के द्वारा लगभग 5 क्विंटल शैक्षणिक पुस्तकों को कबाड़ में बेच दिया गया। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी है। बताया जा रहा है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्तर से मामले की जांच कर अभी तक कोई ठोस कर्यावाही नही कि गई है । जिसकी पुष्टि के करही संकुल प्राचार्य - स्कूल पर जाकर जांच की गई जांच में शिक्षक दोषी पाया गया उसके खिलाफ पंचनामा प्रस्तुत किया गया और वीडियो की पुष्टि की गई वीडियो सत्य पाई गई एवं कार्रवाई के लिए अभिलेख रिपोर्ट प्रस्तुत कर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत की गई है अब करवाई उन्हीं के हाथों में है एवं नरवर बीआरसी कार्यालय के अधिकारी - प्रदीप अवस्थी का कहना है कि हाँ यह नियम विरुध और जानबूझकर बड़ी लापरवाही की गई है इस पर कार्रवाई होना ही चाहिए जो कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में हैं ।
जिला शिक्षा अधिकारी - आकाश यादव (Deo ) शिवपुरी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी लेकिन उनके द्वारा ना तो उसे शिकायत पर कोई संज्ञान लिया गया है और ना ही कोई कार्रवाई की गई है जब उनसे इस विषय मैं संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका कभी फोन ही नहीं उठाता है ।
ग्रामीणों का सवाल सीधा है क्या जिला शिक्षा अधिकारी ही विलुप्त हो गए हैं या फिर इतनी बड़ी लापरवाही पर जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं या कोई राजनीतिक दबाव है
पूरे सबूत शिक्षक के खिलाफ हैं तो वह क्यों इतना संरक्षण दिए हैं वह भयभीत है या फिर मसला कुछ और है ....|
शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी को कार्यवाही नहीं हो रही है तो फिर बताइए कार्रवाई करेगा कौन ।
अब इस बात पर निगाहें टिकी हुई है कि क्या यह प्राचार्य स्कूल से हटेगा या फिर वहीं पर जमा रहेगा ।
